सीएम हेमंत सोरेन ने बड़े भाई दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि, देखिए PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

स्व. दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren News: झारखंड आंदोलन के अगुवा नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर आज बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम लोवाडीह स्थित स्व. दुर्गा सोरेन चौक पहुंचे, जहां उन्होंने बड़े भाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बुधवार को अपने बड़े भाई और झारखंड आंदोलन के अगुवा नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोवाडीह स्थित स्व. दुर्गा सोरेन चौक पहुंचे, जहां उन्होंने बड़े भाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम हेमंत सोरेन

सीएम ने किया पोस्ट

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि “झारखंड आंदोलन के अगुवा नेता, महान क्रांतिकारी और योद्धा, मेरे मार्गदर्शक आदरणीय दादा स्व. दुर्गा सोरेन जी की जयंती पर शत-शत नमन. झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में आपका योगदान सभी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा”.

झामुमो के कद्दावर नेता थे दुर्गा सोरेन

झामुमो के कद्दावर नेता थे दुर्गा सोरेन

उल्लेखनीय है कि दुर्गा सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता थे और झारखंड आंदोलन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. राज्य निर्माण के लिए उनके संघर्ष और योगदान को आज भी झारखंड की जनता याद करती है.

इसे भी पढ़ें

महिलाओं के लिए कितनी सेफ है रांची? NARI 2025 रिपोर्ट में सामने आयी देश के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट

चक्रवाती टर्फ का असर: आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

रांची के लॉज से संदिग्ध आतंकी धराया, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola