रांची के लॉज से संदिग्ध आतंकी धराया, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

संदिग्ध आतंकी

Ranchi News: राजधानी रांची से आज बुधवार की सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया है. संदिग्ध आतंकी का नाम अशहर दानिश बताया गया है. वह मूल रूप से बोकारो जिले का रहने वाला है.

विज्ञापन

Ranchi News | रांची, अमन तिवारी: राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आयी है. आज बुधवार की सुबह पथल कुदवा के पास स्थित जीके मैन्सन नाम के लॉज से ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने उक्त कार्रवाई की है. संदिग्ध आतंकी का नाम अशहर दानिश बताया गया है. वह मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है. बीते करीब डेढ़ वर्षों से दानिश रांची के इस लॉज में रह रहा था. वह 14 जनवरी 2024 को लॉज में रहने आया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिस्तौल और केमिकल बरामद

संदिग्ध आतंकी के पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया है. साथ ही कुछ केमिकल्स मिलने की भी सूचना है. हालांकि फिलहाल आधिकारिक रूप से बरामद सामानों की पुष्टि नहीं हुई है. उल्लेखनीय है कि झारखंड से आतंकी के पकड़े जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व भी हजारीबाग और गिरिडीह जैसे अलग-अलग जिलों से आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है.

आतंकी के क्या थे मनसूबे

मालूम हो राजधानी रांची में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है. मेले में लोगों की भारी भीड़ भी उमड़ती है. ऐसे में दुर्गा पूजा से पूर्व संदिग्ध आतंकी का मिलना बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. हालांकि इस संदिग्ध आतंकी के क्या मनसूबे थे, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.

इसे भी पढ़ें

Suicide in Jharkhand: बेरोजगारी बनी जानलेवा, झारखंड में सबसे ज्यादा आत्महत्या कर रहे युवा और छात्र, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Watch Video : खोरठा गानों ने भोजपुरी को भी पीछे छोड़ दिया, झारखंडी संगीत में फैलती अश्लीलता पर खुलकर बोले कलाकार

अब्दुल हमीद शहादत दिवस: जब बेटे से मिलने के लिए शहीद की पत्नी रसूलन बीबी को देने पड़े थे 10 रुपए नजराना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola