महिलाओं के लिए कितनी सेफ है रांची? NARI 2025 रिपोर्ट में सामने आयी देश के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं के लिए कितना सेफ है रांची (प्रतीकात्मक तस्वीर)

NARI 2025 Report: देशभर के 31 शहरों में सर्वे के आधार पर नारी 2025 की रिपोर्ट में पाया कि भारत के शहरी क्षेत्रों में 40% महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं. वहीं रिपोर्ट के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची शहर में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं. यहां देखिए सुरक्षित और असुरक्षित शहरों की सूची.

विज्ञापन

NARI 2025 Report: हमारे भारत देश को आजाद हुए 78 साल हो गये हैं. इन 78 सालों में काफी कुछ बदला. पहले महिलाएं जहां पर्दे के पीछे डरी-सहमी रहती थी. वहीं अब महिलाएं न केवल देशभर में बल्कि विदेशों में भी भारत का नाम रोशन कर रही है. लेकिन, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिलाएं आज भी खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं करती है. महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसे कई मामले रोजाना सामने आते हैं. देशभर में कई ऐसे शहर है, जहां महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले काफी आम है. देशभर के 31 शहरों में सर्वे के आधार पर नारी 2025 की रिपोर्ट में पाया कि भारत के शहरी क्षेत्रों में 40% महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं. वहीं रिपोर्ट के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची शहर में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची-पटना में महिलाएं अनसेफ

नारी 2025 की रिपोर्ट के अनुसार 7 शहरों में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती है. इनमें रांची, श्रीनगर, कोलकाता, दिल्ली, फरीदाबाद, पटना और जयपुर के नाम शामिल हैं. इन शहरों में महिलाएं सड़कों पर खुद को घूरे जाने, छेड़खानी और बॉडी टच किए जाने की समस्याओं से खुद को डरा हुआ महसूस करती हैं. इस सूची में झारखंड की राजधानी रांची का भी नाम शामिल है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

मुंबई समेत इन शहरों में महिलाएं सुरक्षित

इन शहरों में खुद को सुरक्षित महसूस करती है महिलाएं

वहीं नारी 2025 की रिपोर्ट के अनुसार 7 शहरों में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती है. इनमें कोहिमा, विशाखापट्टनम्, भुवनेश्वर, आइजोल, गंगटोक, ईटागर और मुंबई के नाम शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार इन शहरों में महिलाओं के साथ छेड़खानी, घूरना, अश्लील टिप्पणियां करना या सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित तरीके से छूना बहुत कम होता है.

इसे भी पढ़ें

किस्मत का खेल या संयोग? राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति दोनों झारखंड के पूर्व राज्यपाल

रांची के लॉज से संदिग्ध आतंकी धराया, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

Suicide in Jharkhand: बेरोजगारी बनी जानलेवा, झारखंड में सबसे ज्यादा आत्महत्या कर रहे युवा और छात्र, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola