जुपमी भवन के वैकल्पिक इस्तेमाल की योजना बनाने का सीएम का निर्देश

Updated at : 15 May 2020 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
जुपमी भवन के वैकल्पिक इस्तेमाल की योजना बनाने का सीएम का निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड अरबन मैनेजमेंट प्लानिंग इंस्टीट्यूट (जुपमी) के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया. वह एचइसी स्मार्ट सिटी परिसर में 110 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन जुपमी भवन गये.

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड अरबन मैनेजमेंट प्लानिंग इंस्टीट्यूट (जुपमी) के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया. वह एचइसी स्मार्ट सिटी परिसर में 110 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन जुपमी भवन गये. मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी कि भवन का निर्माण करीब 80 फीसदी पूरा हो गया है. अगले कुछ महीनों में भवन हैंडओवर ले लिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने भवन के वैकल्पिक इस्तेमाल की योजना तैयार करने का निर्देश दिया. मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola