Ranchi News : दुर्गोत्सव पर भी सफाई ठीक नहीं, लगा कचरे का अंबार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Oct 2024 12:42 AM

विज्ञापन

Ranchi News : त्योहार के मौके पर भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है. राजधानी की सड़कों पर नाली का पानी बह रहा है.

विज्ञापन

रांची. राजधानी दुर्गोत्सव के रंग में रंग चुकी है. पूजा पंडालों का भी पट खुलना शुरू हो गया है. श्रद्धालुओं ने दर्शन के लिए निकलने की तैयारी कर ली है. लेकिन त्योहार के मौके पर भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है. राजधानी की सड़कों पर नाली का पानी बह रहा है. जगह-जगह कचरे का अंबार पड़ा हुआ है. लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं है.

शहर की मुख्य सड़कों की स्थिति बदहाल

शनिवार को प्रभात खबर की टीम ने राजधानी की सड़कों का जायजा लिया. इसमें शहर की प्रमुख सड़कों पर ही कचरे का अंबार दिखा. पीस रोड लालपुर, पुरुलिया रोड, अपर बाजार, हरिहर सिंह रोड, चेशायर होम रोड, बहू बाजार कांटाटोली रोड और चुटिया मुख्य मार्ग में जगह-जगह सड़कों पर कचरे का ढेर पड़ा हुआ था. उठाव नहीं होने से लावारिस पशुओं का भी यहां पर जमावड़ा लगा हुआ था. वहीं डंगरा टोली चौक पीस रोड के इंट्री प्वाइंट पर, होटल आर्या के समीप, चेशायर होम रोड, मदन ढाबा के समीप व खेलगांव चौक के समीप सड़कों पर नाली का पानी थमा हुआ था.

निगम का अभियान भी बेअसर

राजधानी की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए दो दिन पहले ही निगम के अपर प्रशासक ने सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि पूजा के दौरान नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. लेकिन निगम का यह दावा हवा हवाई साबित हुआ. स्थिति यह हो गयी है कि शहर की जिस भी सड़क से गुजरें, कचरे का ढेर दिखाई देगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola