Sarkari Naukri: नौकरी के लिए टेस्ट देने आये अभ्यर्थियों का केंद्र पर हंगामा, CIP ने रद्द की परीक्षा, ये है वजह

सीआईपी रांची के डायरेक्टर प्रो (डॉ) बासुदेव दास ने प्रभात खबर से बातचीत में परीक्षा को रद्द किये जाने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि 1,045 लोगों ने आवेदन किया था. कितने अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है.
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियैट्री रांची (CIP Ranchi) ने ग्रुप सी और ग्रुड डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आज की परीक्षा को रद्द कर दिया है. सीआईपी की ओर से परीक्षा केंद्र पर एक सूचना चस्पा किया गया है, जिसमें कहा गया है कि तकनीकी कारणों से विभिन्न पदों के लिए आयोजित कम्प्यूटर आधारित टेस्ट को रद्द किया जाता है. इस पर सेंटर सुपरवाइजर विकास कुमार, सेंटर ऑब्जर्वर डॉ सुरेंद्र पालिवाल और सेंटर ऑब्जर्वर डॉ अविनाश शर्मा के हस्ताक्षर हैं.
सीआईपी में नौकरी के लिए परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों का हंगामा
सीआईपी रांची में नियुक्ति के लिए ग्रुप सी और ग्रुप डी के विभन्न पदों पर भर्ती के लिए रांची के बूटी मोड़ के पास स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के पास शिवा इन्फोटेक में सीबीटी टेस्ट (Computer Based Test) देने के लिए भारी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे. इस दौरान तकनीकी गड़बड़ी की वजह से अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का पूरा समय नहीं मिल पाया. इससे अभ्यर्थी नाराज हो गये और उन्होंने परीक्षा केंद्र में हंगामा कर दिया.
परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों को शिवा इन्फोटेक ने बाहर निकाला
परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर और सीआईपी के डॉक्टर अविनाश शर्मा परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. अभ्यर्थियों से बात की. अभ्यर्थियों ने उन्हें बताया कि अंदर उन्हें कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके बाद अभ्यर्थियों की मांग पर ऑब्जर्वर ने परीक्षा रद्द करने का नोटिस शिवा इन्फोटेक के बाहर चस्पा करवा दिया. इससे पहले, शिवा इन्फोटेक ने अपने सभी सिस्टम बंद कर दिये. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया.
सीआईपी रांची के डायरेक्टर ने परीक्षा रद्द करने की पुष्टि की
बाद में परीक्षा केंद्र के बाहर इस इम्तहान को रद्द करने का नोटिस चस्पा कर दिया गया. सीआईपी रांची के डायरेक्टर प्रो (डॉ) बासुदेव दास ने प्रभात खबर से बातचीत में परीक्षा को रद्द किये जाने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि 1,045 लोगों ने आवेदन किया था. कितने अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है. अभ्यर्थियों से कहा गया है कि आगे की जानकारी सीआईपी की वेबसाइट पर दी जायेगी.
परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने की मांग कर रहे अभ्यर्थी
परीक्षा देने के लिए आये अभ्यर्थियों ने मांग की है कि देश के अलग-अलग हिस्से से लोग रांची पहुंचे थे. हमारी परीक्षा रद्द करने की घोषणा ऑब्जर्वर ने की है. लेकिन, उनकी मांग है कि सीआईपी रांची में भर्ती के लिए जहां भी परीक्षा हो रही है, सभी को रद्द किया जाना चाहिए. एक अभ्यर्थी ने दावा किया कि शिवा इन्फोटेक के पास में स्थित कुशवाहा कॉम्प्लेक्स में ऑनलाइन परीक्षा जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




