बाल कल्याण संघ ने निकाली जागरूकता रैली

Updated at : 12 Apr 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
बाल कल्याण संघ ने निकाली जागरूकता रैली

अंतरराष्ट्रीय स्ट्रीट चिल्ड्रेन डे के अवसर पर शनिवार को बीजुपाड़ा में बाल कल्याण संघ ने जागरूकता रैली निकाली.

विज्ञापन

चान्हो.

अंतरराष्ट्रीय स्ट्रीट चिल्ड्रेन डे के अवसर पर शनिवार को बीजुपाड़ा में बाल कल्याण संघ ने जागरूकता रैली निकाली. सड़क, स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जीवन-यापन कर रहे बेसहारा, घुमंतु और उपेक्षित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, 16 से 18 वर्ष के किशोरों को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने व समाज को ऐसे बच्चों के अधिकार, सुरक्षा व गरिमामय जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गयी. रैली में बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया. इसमें बाल कल्याण संघ के ओम प्रकाश तिवारी ने प्रवेशोत्सव अभियान 2025 के संबंध में बताया. कहा कि स्ट्रीट चिल्ड्रेन सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि करुण सच्चाई है. जो हमें यह सोचने पर विवश करता है कि हम कहां चूके रहे हैं. आज का दिन पूरे विश्व में ऐसे ही बच्चों के लिए समर्पित है. इस अवसर पर सहिया संस्था के सचिव मदन साहू ने कहा कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. समाज की सोच में बदलाव हो, तभी कार्यक्रम का औचित्य रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola