मुखिया ने नाली निर्माण कार्य को रोका

Updated at : 02 Jun 2024 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

लपरा पंचायत की मुखिया ने मैक्लुस्कीगंज के जोभिया में नाली निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप में लपरा मुखिया पुतुल देवी ने कार्य को रोक दिया.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. लपरा पंचायत की मुखिया ने मैक्लुस्कीगंज के जोभिया में नाली निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप में लपरा मुखिया पुतुल देवी ने कार्य को रोक दिया. खलारी प्रखंड अंतर्गत लपरा पंचायत के हेसालौंग टैनामोड़ से गुलमोहर बंगला होते हुए जोभिया तक डीएमएफटी मद से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. सड़क के साथ-साथ लगभग 7000 मीटर नाली का निर्माण कराया जा रहा है. मुखिया ने सड़क व नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्हों निर्माण कार्य में अनियमितता देखी. कहा कि संवेदक कर्मियों ने सड़क पर पानी छिड़काव भी नहीं करा रहे हैं. इससे ग्रामीणों व राहगीरों को धूलगर्द की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. संवेदक ने कार्य को पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर दे दिया है. निर्माण स्थल पर न तो संवेदक ही और न ही विभाग के अभियंता या कर्मी उपस्थित रहते हैं. मनमानी ढंग से काम कराया जा रहा है. क्षुब्ध मुखिया ने नाली निर्माण कार्य को रोक दिया और कहा कि विभाग के जेइ व संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के आने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola