Ranchi News : कोई जापान से तो कोई फ्रांस से छठ महापर्व में पहुंचा राची

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : कोई जापान से तो कोई फ्रांस से छठ महापर्व में पहुंचा राची

आस्था और संस्कृति का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय से शुरू हो गया है. इस पर्व की महत्ता देश के साथ विदेश के कोने-कोने में छायी है.

विज्ञापन

रांची.

आस्था और संस्कृति का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय से शुरू हो गया है. इस पर्व की महत्ता देश के साथ विदेश के कोने-कोने में छायी है. महापर्व में शामिल होने के लिए सात संमुदर पार कर लोग रांची पहुंचे हैं. राजधानी में कई ऐसे लोग हैं, जो विदेश से आकर माता-पिता और सगे संबंधियों के छठ पूजा में हाथ बंटा रहे है. जापान टोकियो से अमित कुमार और उनका परिवार छठ पूजा मनाने के लिए रातू रोड अपने आवास पहुंचे हैं. उनकी मां गीता सिन्हा छठ कर रही हैं. उनको पूजा में सहयोग करने के लिए हर साल आते हैं. इस बार भी रांची आकर मां की मदद करने में लगे हैं. अमित कुमार ने बताया कि छठ पूजा मनाने व सहयोग करने के लिए इच्छा बढ़ने लगती है. इसलिए हर साल छठ पूजा के दौरान ही आते हैं. छठ की महत्ता और परंपरा को बच्चे को भी बताने का प्रयास करते हैं. आज अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी प्रसाद के तौर पर सबों ने मिलकर बनाया. हटिया की सोनम लाल फ्रांस से छठ पूजा के लिए स्पेशली आयी हैं. वह 11 अक्तूबर को फ्रांस के लीमेंस शहर से रांची पहुंची. कहती हैं कि छठ महापर्व भारत में अलग ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. मामी और मौसी दोनों छठ कर रही हैं. फ्रांस में छह सालों से रहते हुए पहली बार छठ के मौके पर आने को मिला. वहां कोई बिहारी या झारखंड के लोगों को नहीं जानती जो छठ करते हैं. यहां आशीर्वाद लेने और छठ पूजा देखने आयी. छठ पूजा में मदद करके अलग ही खुशी मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पूजा कुमारी

लेखक के बारे में

By पूजा कुमारी

प्रभात खबर में 12 साल से कार्यरत हूं. डाक विभाग, महिला कॉलेज, निजी स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में रिपोर्टिंग कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola