ePaper

Chhath Puja 2020 : महापर्व छठ की तैयारी शुरू, छठ घाटों की हो रही साफ-सफाई

Updated at : 17 Nov 2020 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja 2020 : महापर्व छठ की तैयारी शुरू, छठ घाटों की हो रही साफ-सफाई

Chhath Puja 2020 : नेम-निष्ठा और लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. रांची समेत पूरे झारखंड में लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गये हैं. छठ घाटों की साफ-साफाई की जा रही है. रांची महानगर छठ पूजा समिति द्वारा कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए पूजा की तैयारी की जा रही है. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार छठ गाइडलाइंस के जरिए तुगलकी फरमान सुना रही है. इसका पूरजोर विरोध किया जायेगा.

राजधानी रांची के रातू रोड स्थित गंगा मोटर छठ घाटआज मंगलवार को साफ-सफाई की गयी. इस अवसर पर बीजेपी रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार ने जिस प्रकार तुगलकी फरमान सुनाकर लाखों हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाया है, उसका पूरजोर विरोध किया जा रहा है. छठ पूजा के दौरान कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों का पालन किया जायेगा. इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है.

Also Read: Chhath Puja 2020 : छठ को लेकर जारी दिशा-निर्देशों पर चौतरफा घिरी हेमंत सोरेन सरकार, बीजेपी का विरोध, झामुमो-कांग्रेस ने भी की छूट की मांग

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि हिंदू समाज भगवती की आराधना करे और जिस छठ मैया की पूजा करने से कोरोना महामारी का संक्रमण भाग सकता है, आज उन्हीं की पूजा में सरकार अवरोध खड़ा कर रही है.

Also Read: Ration Card : सेक्स वर्करों के बाद अब कैंसर, एड्स और कुष्ठ रोगियों की सुध ले रही हेमंत सोरेन सरकार, ऐसे बनेगा राशन कार्ड

इस अवसर पर केके गुप्ता, लाल ऋ षि नाथ शाहदेव, निशांत यादव, अजीत चौधरी, अरबिंद गुप्ता, पवन कुमार, आशीष शर्मा, अमित अग्रवाल, अर्पित कुमार, अविनाश सिंह राजपूत समेत अन्य मौजूद थे.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : महापर्व छठ को लेकर झारखंड से बिहार जाने के लिए इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में कराएं बुकिंग, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट्स

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola