ePaper

Ration Card : सेक्स वर्करों के बाद अब कैंसर, एड्स और कुष्ठ रोगियों की सुध ले रही हेमंत सोरेन सरकार, ऐसे बनेगा राशन कार्ड

Updated at : 17 Nov 2020 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
Ration Card : सेक्स वर्करों के बाद अब कैंसर, एड्स और कुष्ठ रोगियों की सुध ले रही हेमंत सोरेन सरकार, ऐसे बनेगा राशन कार्ड

Ration Card : रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने सेक्स वर्करों के बाद अब कैंसर, एड्स और कुष्ठ रोगियों की सुध ली है. सेक्स वर्करों के बाद अब इनका भी राशन कार्ड बनेगा. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है. ये राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं.

Also Read: Ration Card Latest News : झारखंड में 3.31 लाख राशन कार्ड आखिर क्यों कर दिए गए रद्द, पढ़िए ये रिपोर्ट

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने सेक्स वर्करों के बाद कैंसर, कुष्ठ एवं एड्स जैसे असाध्य रोगियों की सुध ली है. अब झारखंड के असाध्य रोगियों का भी राशन कार्ड बनेगा. कैंसर, एड्स और कुष्ठ समेत अन्य असाध्य रोगों से ग्रसित वैसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनका कार्ड बनाया जायेगा और राशन दिया जायेगा. सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किये जा सकते हैं.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : महापर्व छठ को लेकर झारखंड से बिहार जाने के लिए इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में कराएं बुकिंग, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट्स

राशन कार्ड के लिए असाध्य रोगी ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन भी दे सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट www.aahar.jharkhand.gov.in से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा, जबकि जिला आपूर्ति कार्यालय और प्रखंड कार्यालय, पंचायत कार्यालय, वार्ड ऑफिस में आवेदन दे सकते हैं. आपको बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार ने सेक्स वर्कर्स को नि:शुल्क राशन देने संबंधी आदेश पहले ही जारी कर दिया है. हरा राशन कार्ड बनाने के लिए 21 लाख आवेदन आए हैं, जबकि 15 लाख कार्ड बनाने का ही लक्ष्य है.

Also Read: Ration Card : झारखंड के सेक्स वर्कर्स राशन के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola