Chhath Ghats: रांची में आज 75 घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे छठव्रती, 50 घाटों को सजाया गया

रांची के छठ घाट सज-धजकर तैयार. फोटो : प्रभात खबर
Chhath Ghats: झारकंड की राजधानी रांची में 75 घाटों पर छठव्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे. इस बार घाटों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है.
Chhath Ghats: झारखंड की राजधानी रांची में लाखों छठव्रती घठ घाटों पर हर साल शाम और सुबह में भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं. जिला प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर छठ घाटों पर इंतजाम किए जाते हैं. इसमें स्थानीय पूजा समितियां भी प्रशासन की मदद करती हैं.
नगर निगम और पूजा समितियों ने घाटों को सजाया
गुरुवार (7 नवंबर) को छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. छठ घाटों पर कोई अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके इंतजाम किए गए हैं. रांची के प्रमुख छठ घाटों पर नगर निगम व स्थानीय पूजा समितियों ने आकर्षक विद्युत सज्जा की है.

छठ घाटों पर लगाई गई रंग-बिरंगी लड़ियां
सभी छठ घाटों पर जेनरेटर, वेपर लाइट के साथ-साथ रंगबिरंगी लड़ियां लगाई गईं हैं. बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सड़कों पर जगह-जगह तोरण द्वार लगाये जा रहे हैं. कुछ जगहों पर कारपेट भी बिछाए गए हैं.
इन घाटों पर की गई है आकर्षक लाइटिंग
- कांके डैम
- टिकली टोला
- मिशन गली
- हातमा बस्ती
- एदलहातू तालाब
- दिव्यायन तालाब
- तेतर टोली
- बड़गाईं
- भरम टोली
- पीएचइडी तालाब
- बूटी बस्ती
- न्यू नगर बांधगाड़ी
- जुमार नदी घाट
- तिरिल तालाब
- जोड़ा तालाब
- यूनिवर्सिटी तालाब
- टुनकी टोला
- केतारी बागान
- सामलौंग बस्ती
- नायक तालाब
- धुमसा टोली
- बनस तालाब
- चडरी तालाब
- जेल तालाब
- करमटोली तालाब
- हटनिया तालाब
- बड़ा तालाब
- कडरू हज हाउस के सामने तालाब,
- अरगोड़ा तालाब
- मधुकम तालाब
- कटहल गोंदा
- देवी मंडप सरोवर नगर
- हेहल तालाब
- गंगा नगर
- हरमू नदी
- विद्या नगर तालाब
- एलएन मिश्रा कॉलोनी तालाब
- पुंदाग बस्ती तालाब
- अलकापुरी तालाब
- जगन्नापुर बस्ती तालाब
- धुर्वा छोटा डैम
- धुर्वा डैम
- मत्स्य तालाब शालीमार बाजार
- बटन तालाब
- पावर हाउस
- कमरू तालाब
- खिजुरिया तालाब
- स्वर्णरेखा घाट नामकुम
- तेतरी टोली
- घाघरा नामकुम घाट
Also Read
Chhath Puja 2024: आस्था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन, प्रसाद चढ़ाएंगे व्रती
Chhath Puja Weather: झारखंड में छठ पर ऐसा रहेगा मौसम, जानें कब दे पाएंगे अर्घ्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




