ePaper

Chhath Puja Weather: झारखंड में छठ पर ऐसा रहेगा मौसम, जानें कब दे पाएंगे अर्घ्य

Updated at : 06 Nov 2024 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja

Chhath Puja Weather

Chhath Puja Weather : महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर है. लेकिन ऐसे में मौसम विभाग का ये पूर्वानुमान आपके उत्साह को किरकिरा कर सकता है. जानें छठ के दौरान कैसा रहेगा मौसम...

विज्ञापन

Chhath Puja Weather : झारखंड के मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि छठ के पहले और दूसरे अर्घ्य के दिन मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे. यह स्थिति करीब करीब सभी जिलों की रहेगी.

रांची के आसमान में छाए रहेंगे बादल

मंगलवार को भी राजधानी का मौसम शुष्क रहा. सुबह में राजधानी के कई स्थानों पर घना कोहरा था. बाद में आकाश में बादल छाये रहे. राजधानी का अधिकतम तापमान 28 तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेसि के आसपास रहा. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि 11 नवंबर तक मौसम की स्थिति सामान्य रहेगी. आकाश में हल्के बादल छाये रहेंगे. फिलहाल बारिश का अनुमान नहीं है. बता दें 7 नवंबर को छठ पूजा का पहला अर्घ्य है और 8 नवंबर को दूसरा एवं अंतिम अर्घ्य है.

सात को सूर्यास्त और आठ को सूर्योदय का समय

जिलासूर्यास्तसूर्योदय
बोकारो 5.04 pm5.56 am
चतरा 5.08 pm6.01 am
देवघर 5.00 pm5.55 am
धनबाद 5.02 pm5.52 am
पूर्वी सिंहभूम 5.05 pm5.54 am
गढ़वा 5.12 pm6.05 am
गिरिडीह 5.02 pm5.56 am
गोड्डा 4.57 pm5.53 am
गुमला 5.11 pm6.01 am
हजारीबाग 5.06 pm5.59 am
जामताड़ा 5.00 pm5.53 am
खूंटी 5.08 pm5.58 am
कोडरमा 5.04 pm5.59 am
लातेहार 5.10 pm6.02 am
लोहरदगा 5.09 pm6.01 am
पाकुड़ 4.55 pm5.50 am
पलामू 5.11 pm6.04 am
रामगढ़ 5.06 pm5.58 am
रांची 5.08 pm5.59 am
साहिबगंज 4.55 pm5.52 am
सराकेला-खरसांवा 5.05 pm5.55 am
सिमडेगा 5.11 pm6.01 am
पश्चिमी सिंहभूम 5.06 pm5.55 am

Also Read: Chhath Puja: विदेश जाकर भी झारखंडवासी नहीं भूले अपनी परंपरा, इंग्लैंड-अमेरिका में करते हैं छठ पूजा

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola