Chhath Puja 2024: आस्था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन, प्रसाद चढ़ाएंगे व्रती

chhath-puja-kharna
Chhath Puja 2024 : छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है. आज व्रती खरना का अनुष्ठान करेंगे. व्रती पूरे दिन उपवास कर शाम को सूर्यदेव की पूजा करने के बाद शाम को प्रसाद ग्रहण करेंगे.
Chhath Puja 2024 : महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को खरना अनुष्ठान होगा. दिनभर उपवास करने के बाद व्रती सूर्यास्त होने के बाद भगवान की पूजा-अर्चना कर खीर, रोटी और केला का नैवेद्य देंगी. इसके बाद स्वयं इसे ग्रहण करेंगी. उसके बाद प्रसाद स्वरूप इसका वितरण किया जायेगा. इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जायेगा.
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ सात को
महापर्व छठ के तीसरे दिन गुरुवार सात नवंबर को व्रती छठ घाट पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ देंगे. इससे पूर्व प्रात: स्नान-ध्यान के बाद प्रसाद बनाने की तैयारी शुरू करेंगे. दोपहर तक प्रसाद तैयार कर डाला भरेंगे. इसके बाद परिजनों व सगे-संबंधियों के साथ लोकगीत गाते हुए छठ घाट जायेंगे.
आठ को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ
व्रती आठ नवंबर को उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ देंगे. इसके बाद हवन कर सबके लिए मंगलकामना करेंगे. प्रसाद वितरण के बाद व्रती घर आकर पारण करेंगे.
दूध की अग्रिम बुकिंग
खरना अनुष्ठान के लिए दूध की अग्रिम बुकिंग कर ली गयी है. बाजार में गाय का दूध 50 से 60 रुपये लीटर की दर से बिक रहा है. कई लोगों ने यह दूध विभिन्न मिल्क पार्लरों और खटालों में जाकर बुक किया है. वहीं कई खटाल वालों की ओर से नि:शुल्क दूध का वितरण किया जायेगा.
मिलों में आज से होगी गेंहू की पिसाई
मिलों में बुधवार से गेंहू व चावल की पिसाई की जायेगी. इसके लिए मिल की साफ-सफाई कर ली गयी है. वहीं कई लोगों ने गेंहू व चावल को पिसने के लिए जांता व घरेलू आटा चक्की की भी सफाई की है.
Also Read: Chhath Puja 2024: छठ पूजा को लेकर सज गए बाजार, डेयरी कंपनियों ने की स्पेशल तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




