Sports : बीआइटी मेसरा, सरला बिरला यूनिवर्सिटी व उषा मार्टिन जीते

Updated at : 26 Mar 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : बीआइटी मेसरा, सरला बिरला यूनिवर्सिटी व उषा मार्टिन जीते

चेतन देवराज मेमोरियल क्रिकेट शुरू

विज्ञापन

चेतन देवराज मेमोरियल क्रिकेट शुरू खेल संवाददाता, रांची बीआइटी मेसरा के तत्वावधान में बुधवार से 32वां चेतन देवराज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. बीआइटी क्रिकेट ग्राउंड में टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय और पूर्व रणजी क्रिकेटर अरुण विद्यार्थी ने किया. पहले दिन तीन मुकाबले हुए. दिन के पहले मैच में बीआइटी पटना और बीआइटी मेसरा की भिड़ंत हुई. मैच में बीआइटी पटना ने पहले बल्लेबाजी की और 16.2 ओवर में पूरी टीम 65 रन बना कर आउट हो गयी. बीआइटी मेसरा की ओर से हर्ष और सौरभ ने चार-चार विकेट लिये. जवाब में बीआइटी मेसरा ने 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बीआइटी मेसरा की ओर से भार्गव ने 23 और अक्षत ने नाबाद 31 रन बनाये. दिन के दूसरे मैच में सरला बिरला यूनिवर्सिटी ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को 54 रन से हराया. वहीं, तीसरे मुकाबले में उषा मार्टिन ने आरटीसी को 132 रन के बड़े अंतर से पराजित किया. दिन के चौथे मैच में निफ्ट ने बीआइटी लालपुर को 12 रन से हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola