ePaper

Ranchi news : ऑनलाइन नौकरी के नाम पर 1.54 लाख की ठगी

Updated at : 16 Aug 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : ऑनलाइन नौकरी के नाम पर 1.54 लाख की ठगी

ऑनलाइन नौकरी कर अधिक पैसा कमाने का प्रलोभन दिया

विज्ञापन

ऑनलाइन नौकरी कर अधिक पैसा कमाने का प्रलोभन दिया

: शुरू में काम पूरा करने पर कुछ रुपये दिये और विश्वास जीता

वरीय संवाददाता, रांची

साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन नौकरी के नाम पर एक युवक से 1,54,191 रुपये ठग लिये. इस संबंध में उसने (होटवार निवासी) साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. युवक ने पुलिस को बताया है कि घटना 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच की है. इस दौरान उसे टेलीग्राम के जरिये ऑनलाइन नौकरी का प्रलोभन दिया गया. उसे बताया गया कि अधिक रुपये मिलेंगे. वह उनकी बातों में आ गया और ऑनलाइन टास्क जो उसे दिये गये, उसने उसे पूरा कर लिया. शुरू में साइबर अपराधियों ने छोटे-छोटे टास्क पूरा कराने के बाद थोड़ा बहुत रकम का भुगतान भी किया. इसके बाद साइबर अपराधियों ने उसका विश्वास जीत लिया. साइबर अपराधियों ने उससे कहा कि अगर आप और रुपये कमाना चाहते हैं, तो आगे का टास्क पूरा करने के लिए आपको रुपये देने होंगे. वह साइबर अपराधियों के झांसे में आ गया और रुपये ट्रांसफर कर दिये, लेकिन इसके एवज में उसे कोई भुगतान नहीं किया गया. इसके बाद उसे ठगे जाने का अहसास हुआ.

पैसा रिफंड करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने निकाले 95 हजार

रांची. साइबर अपराधियों ने पैसा रिफंड करने का झांसा देकर रांची निवासी एक युवक के एकाउंट से 95 हजार रुपये निकाल लिये हैं. युवक ने मामले में साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. युवक ने पुलिस को बताया है कि घटना 14 मई की है. उसे मेक माइ ट्रिप के नाम पर पैसा रिफंड करने के लिए एक फेक कॉल आया था. यह कहते हुए कि आपने जो पेमेंट किया था, उसका डिटेल दीजिए. आपका पैसा फोन पे पर रिफंड हो जायेगा. युवक द्वारा फोन पे का डिटेल देने के बाद साइबर अपराधियों ने उसके एकाउंट से 95 हजार रुपये निकाल लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola