चिह्नित जमीन पर ही बनेगा सीएचसी व लगेगा मुहर्रम मेला

Updated at : 13 Jun 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
चिह्नित जमीन पर ही बनेगा सीएचसी व लगेगा मुहर्रम मेला

प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के लिए चिह्नित भूमि को लेकर खलारी में चल रहा गतिरोध शुक्रवार को सर्वसमाज की बैठक में समाप्त हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के लिए चिह्नित भूमि को लेकर खलारी में चल रहा गतिरोध शुक्रवार को सर्वसमाज की बैठक में समाप्त हो गया. प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी और विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सीएचसी का निर्माण पूर्व निर्धारित स्थल पर कराने और मुहर्रम का मेला भी पूर्ववत जारी रखने पर सहमति बनी. इससे पहले बुधवार को जब विभागीय अभियंताओं द्वारा भूमि की मापी और मिट्टी की जांच की गयी थी, तब सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ने चिह्नित भूमि पर आपत्ति दर्ज की थी. जिससे अस्पताल निर्माण को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गयी थी. मसले को सुलझाने के लिए समाजसेवी राजन सिंह राजा ने पहल की और मुस्लिम समुदाय समेत अन्य पक्षों के साथ लगातार संवाद कर विवाद के निराकरण का मार्ग प्रशस्त किया. सीओ प्रणव अंबष्ट और सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के अब्बास की संयुक्त अध्यक्षता में खलारी प्रखंड सभागार में सर्वसमाज की बैठक शुक्रवार को हुई. जिसमें डीएसपी आरएन चौधरी, बीडीओ संतोष कुमार, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, पीएचसी प्रभारी डॉ इरशाद, जिप सदस्य सरस्वती देवी, राजन सिंह राजा व विभिन्न पंचायतों के मुखिया व बुद्धिजीवी शामिल हुए.

लोगों पर सीओ की बातों ने डाला असर :

बैठक में सीओ प्रणव अंबष्ट ने स्पष्ट कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर विरोध जारी रहा, तो सीएचसी का प्रस्ताव मैक्लुस्कीगंज स्थानांतरित कर दिया जायेगा. उन्होंने इसके लिए वैकल्पिक भूमि का निरीक्षण भी कर लिया है. बैठक में सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के मो अब्बास, मो बसीर, सचिव इम्तियाज अंसारी, जावेद अंसारी, मो तौहिद समेत अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे. सभी ने एक स्वर में कहा कि अस्पताल क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है, वहीं मुहर्रम भी आस्था से जुड़ा है. अतः दोनों ही कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हो, यह प्रयास होना चाहिए. पीएचसी प्रभारी डॉ इरशाद ने बताया कि प्रस्तावित सीएचसी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा. सीएचसी में 24 घंटे डॉक्टर, दवा और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी. सीएचसी बुढ़मू से स्वतंत्र होकर खुद के फंड से संचालित होगा. जिससे स्थानीय लोगों को व्यापक चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. अंततः सभी उपस्थित लोगों ने सहमति जतायी कि अस्पताल पूर्व निर्धारित भूमि पर ही बनेगा और धार्मिक आयोजन यथावत जारी रहेंगे. राजन सिंह राजा ने बताया कि लगातार संवाद और सहयोग से यह सामूहिक सहमति संभव हो सकी.

बैठक में शामिल लोग :

बैठक में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, रंजन सिंह बिट्टू, विक्की सिंह, भोला यादव, नागदेव सिंह, रामसूरत यादव, बीरू सिंह, देवेंद्र गुप्ता, रतिया गंझू, विकास सिंह, इकबाल खान, जुबैर अंसारी, जाहिद अंसारी, अशोक राम, जहीर अंसारी, कलीम रिजवी, अनिल पासवान, जसीम अंसारी, अशोक कुमार वर्मा, कुलदीप लोहार, रविशंकर सिंह, सरोज चौधरी, ममता देवी, शीला देवी, काजल देवी, कौशल्या देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे.

फ्लैग :::::::: सर्वसमाज की बैठक में जमीन विवाद हुआ खत्म

13 खलारी 03:- खलारी सीएचसी निर्माण को लेकर बैठक में उपस्थित लोग.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola