चतरा : 50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो सहायक पुलिस सहित तीन गिरफ्तार

Published at :06 May 2024 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
चतरा : 50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो सहायक पुलिस सहित तीन गिरफ्तार

चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बजराही मोड़ के पास से 50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि (सिमरिया). चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बजराही मोड़ के पास से 50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में सदर थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव निवासी नेसार अंसारी, राजपुर थाना क्षेत्र के चिरिदीरी गांव के पंकज कुमार दांगी व कान्हाचट्टी गांव निवासी मो रेहान शामिल हैं. पंकज व रेहान सहायक पुलिस हैं. उक्त लोगों के पास से 568 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा हुंडई आइ-20 कार (जेएच 01 जेड 8394), तीन मोबाइल फोन व पुलिस वर्दी जब्त की गयी. यह जानकारी एसडीपीओ अजय कुमार केसरी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि एसपी विकास कुमार पांडेय को सूचना मिली कि बजराही मोड़ के पास गाड़ी से ब्राउन शुगर की एक खेप लेकर आनेवाले हैं. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बजराही मोड़ के पास पहुंच कर संदिग्ध स्थिति में हुंडई आइ-20 वाहन को देखा. जिसकी जांच करने पर गाड़ी के पिछले सीट से ब्राउन शुगर जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि उक्त लोग ब्राउन शुगर का सैंपल दिखाकर खरीदनेवाले तस्कर को पुलिस का भय दिखा कर पैसा छीन लेते थे. गिरफ्तार नेसार का आपराधिक इतिहास रहा हैं. पूर्व में भी जेल जा चुका हैं. वह कई सामाजिक संस्थान व संगठन से जुड़ा हुआ है और समाजसेवी की आड़ में यह धंधा करता था. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया. एसपी विकास कुमार पांडेय ने कहा कि गिरफ्तार दो सहायक पुलिस व एक व्यक्ति को जेल भेज दिया गया. दोनों सहायक पुलिस की सेवा समाप्त की जायेगी.

पुलिस का सहयोग लेकर लुटते थे पैसे :

गिरफ्तार अपराधी बहुत ही सुनियोजित तरीके से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे. पहले तस्करों को ब्राउन शुगर का सैंपल दिखाते थे, इसके बाद उन्हें मोटी रकम लेकर चिन्हित स्थल पर बुलाते थे. इसके बाद बिना ब्राउन शुगर दिये तस्करों से पैसा लूट लेते थे. कुछ सहायक पुलिस का सहयोग लेकर घटना को अंजाम देते थे. सहायक पुलिस की मिलीभगत से इस तरह का लूटपाट किया जा रहा था. वाहन में हमेशा पुलिस वर्दी रखते थे. वाहन के आगे बोर्ड में एंटी क्राइम ऑर्गेनेजेशन प्रेसीडेंट चतरा लिखा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola