Ranchi news : सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के डिजाइन में किया जा रहा है बदलाव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Feb 2025 11:57 PM
सिरमटोली सरना स्थल की जमीन व बहू बाजार की दुकानों को बचाने के लिए डिजाइन में थोड़ा बदलाव हो रहा है.
रांची. सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है. इसके लिए इंजीनियरों को लगाया गया है. सिरमटोली सरना स्थल की जमीन व बहू बाजार की दुकानों को बचाने के लिए डिजाइन में थोड़ा बदलाव हो रहा है. हाल के दिनों में सरना स्थल की जमीन व दुकानों को बचाने के लिए आंदोलन हो रहा था. फ्लाइओवर बनाने का विरोध शुरू हो गया था. इसके बाद यह समझौता हुआ कि उनकी जमीन व दुकानों को प्रभावित होने नहीं दिया जायेगा. ऐसे में इसमें संशोधन किया जा रहा है.
योगदा सत्संग की जमीन ली जायेगी
इधर, कनेक्टिंग फ्लाइओवर के लिए योगदा सत्संग की जमीन ली जायेगी. इंजीनियरों ने बताया कि इसकी मौजूदा चहारदीवारी तोड़ी जायेगी. उसे जरा पीछे किया जायेगा. वहीं योगदा सत्संग के ठीक सामने स्थित प्ले स्कूल की चहारदीवारी व चर्च की जमीन भी जायेगी. उनकी चहारदीवारी भी थोड़ी पीछे की जायेगी. फ्लाइओवर निर्माण के लिए पूरी तरह जमीन चिह्नित कर ली गयी है. दोनों ओर कितनी जमीन ली जानी है, उसकी मापी कर ली गयी है. भू-अर्जन विभाग की ओर से जमीन लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इसके बाद इसका काम तेजी से शुरू कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










