Jharkhand के पूर्व CM Champai Soren की बिगड़ी तबीयत, जमशेदपुर टीएमएच में भर्ती

Published by : Kunal Kishore Updated At : 06 Oct 2024 3:58 PM

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को तबीयत बिगड़ने के बाद जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वो आज साहिबगंज के भोगनाडीह जाने वाले थे. लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वो भोगनाडीह नहीं जा सके.

सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

चंपाई सोरेन के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके समर्थक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे. इसके बाद चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वह स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित मांझी परगना महासम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई खास बात नहीं है. मैं शीघ्र स्वस्थ होकर वापस अपने लोगों के बीच लौटूंगा.

बीजेपी में कुछ दिनों पहले हुए शामिल

पूर्वी सीएम चंपाई सोरेन सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बागी तेवर अपना लिए थे और बीजेपी में शामिल हो गए थे. इस दौरान वो बीजेपी के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं और हेमंत सरकार का विरोध कर रहे हैं.

Also Read: एक्स पर ट्रेंड करने लगा #Cancel-jssc-cgl, अमर बाउरी ने CM हेमंत से पूछा ये सवाल, 3 लाख से अधिक कर चुके हैं पोस्ट

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola