सौहार्द्र से मनायें रामनवमी, सरहुल व ईद

Updated at : 18 Mar 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
सौहार्द्र से मनायें रामनवमी, सरहुल व ईद

रामनवमी, सरहुल और ईद शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर अनगड़ा थाना में बीडीओ जयपाल सोय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई

विज्ञापन

अनगड़ा.

रामनवमी, सरहुल और ईद शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर अनगड़ा थाना में बीडीओ जयपाल सोय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. प्रशासन ने सभी से आपसी सौहार्द्र से पर्व मनाने और जुलूस में वोलंटियर्स तैनात करने की अपील की. थाना प्रभारी ने लोगों से सहयोग की अपील की. वहीं, सदस्यों ने जगह-जगह लटक रहे बिजली के नंगे तारों पर रोष जताते हुए हादसे की आशंका जतायी. बैठक में हेसल, गोंदलीपोखर, अनगड़ा, गेतलसूद व जोन्हा में शोभायात्रा के मार्ग व तिथि भी चिह्नित किये गये. संचालन थाना प्रभारी गौतम रजवार ने किया. बैठक में सुरेंद्र महतो, अनुराधा मुंडा, नीलकंठ चौधरी, रामपोदो महतो, रौशनलाल मुंडा, साहेबराम महतो, हिमांशु शेखर चौधरी, जयराम महली, दुर्गा महतो, मदरा मुंडा, अजय महतो, नरेश साहू, रिझुवा मुंडा, सखीचंद महतो, गबेश्वर महतो, मुमताज खान, सिद्दीक अंसारी, अमानुल्लाह अंसारी, सारथी देवी, कृष्णा मुंडा, सुधीर भोगता सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
JITENDRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola