ख्रीस्त राजा चर्च में मिस्सा पूजा कर मना नववर्ष

Updated at : 01 Jan 2026 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
ख्रीस्त राजा चर्च में मिस्सा पूजा कर मना नववर्ष

ख्रीस्त राजा चर्च शांतिनगर, खलारी में नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को सुबह आठ बजे मिस्सा पूजा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

ख्रीस्त राजा चर्च शांतिनगर, खलारी में नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को सुबह आठ बजे मिस्सा पूजा आयोजित की गयी. मसीही विश्वासियों ने ईश्वर से विशेष प्रार्थना कर क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की. मिस्सा पूजा का संचालन फादर हिलारियुस तिग्गा ने किया. मिस्सा पूजा के बाद फादर हिलारियुस तिग्गा ने सभी उपस्थित लोगों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी. कहा कि नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आये. उन्होंने कहा कि ईश्वर द्वारा दिया गया जीवन अमूल्य है, इसलिए हम सभी को निरंतर उनका धन्यवाद करना चाहिए. इसके उपरांत चर्च प्रांगण में केक काटकर नववर्ष का स्वागत किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. मौके पर फादर आर्थर, प्रदीप कुजूर, सिस्टर नेली लकड़ा, सिस्टर दिव्या नवरांगी, प्रकाश कुजूर, ज्ञान कुजूर, पारस उरांव, इनोसेंट कुजूर, रोबिन एक्का, सी. कुजूर, बासिल लकड़ा, सुनील लकड़ा, सुनीता खलखो, लुइस कुजूर, ज्योति कुजूर, मटिल्डा तिग्गा, जेवियर तिग्गा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे.

01 खलारी 04, खलारी चर्च में नये साल पर अपना संदेश देते फादर हिलारियुस तिग्गा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola