इलाज के दौरान सीसीएलकर्मी का निधन

Published by : JITENDRA RANA Updated At : 09 Mar 2026 6:38 PM

विज्ञापन

धोधा गंझू (59) का सोमवार सुबह केंद्रीय अस्पताल गांधीनगर में ईलाज के दौरान निधन हो गया.

विज्ञापन

पिपरवार. अशोक परियोजना के सर्वे विभाग में कार्यरत मजदूर धोधा गंझू (59) का सोमवार सुबह केंद्रीय अस्पताल गांधीनगर में ईलाज के दौरान निधन हो गया. उनके पुत्र विक्रम गंझू ने बताया कि रविवार को अचानक उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई थी. इसके बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल, बचरा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गांधीनगर रेफर कर दिया था. मृतक पुनर्वास गांव चिरैयाटांड़ के रहने वाले थे. वे अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़ गये हैं. उनके निधन से चिरैयाटांड़ व अशोक परियोजना कार्यालय में शोक व्याप्त है. मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा.

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola