हॉकी समर कैंप संपन्न, 141 बच्चों ने लिया हिस्सा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 11:05 PM

विज्ञापन

हॉकी समर कैंप संपन्न, 141 बच्चों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन

-सेरसा हटिया 29 मई से शुरू हुआ था कैंप खेल संवाददाता, रांची रांची रेल मंडल की ओर से हटिया स्थित सेरसा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित नि:शुल्क हॉकी समर कैंप शुक्रवार को संपन्न हो गया. मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार के प्रयास से 29 मई से शुरू हुए कैंप में 8-14 वर्ष तक के 141 बच्चों ने हिस्सा लिया. कैंप में पूर्व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया. कैंप के समापन के मौके पर मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा ने बच्चों व उनके परिजनो को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रांची रेल मंडल इस तरह के आयोजन के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा. समापन कार्यक्रम के दौरान श्री बिंद्रा, अन्य अधिकारियों, रांची रेल मंडल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व वर्तमान भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य ओलिंपियन निक्की प्रधान और पूर्व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने बच्चों के बीच प्रशस्ति पत्र बांटा. मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक गिरीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजू तिर्की, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ब्रजेश साहू, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) रमेश सिंह, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, असुंता लकड़ा, सेरसा रांची के महासचिव ओमप्रकाश ठाकुर समेत बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola