Ranchi news कारोबारी विनय सिंह ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

उन्होंने अपने खिलाफ चल रही आपराधिक कार्रवाई को चुनाैती दी है.
विज्ञापन
::: शराब घोटाला मामला:::
रांची. शराब घोटाले के आरोपी कारोबारी विनय सिंह ने झारखंड हाइकोर्ट में क्रिमिनल याचिका दायर की है. उन्होंने अपने खिलाफ चल रही आपराधिक कार्रवाई को चुनाैती दी है. प्रार्थी ने एसीबी द्वारा उनके खिलाफ जारी नोटिस व गिरफ्तारी वारंट को रद्द करने का हाइकोर्ट से आग्रह किया है. उल्लेखनीय है कि शराब घोटाला मामले में एसीबी ने विनय सिंह के खिलाफ अदालत से गैर जमानतीय वारंट प्राप्त किया है. एसीबी ने विनय सिंह को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन अब तक विनय सिंह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ है. विनय सिंह ऑटो मोबाइल विक्रेता कंपनी नेक्सजेन का संचालक है. विगत वर्ष छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब घोटाला मामले में इडी की ओर से भी विनय सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










