ePaper

Ranchi News : कारोबारी पर हमला, डोरंडा थाना में घुसकर बचायी जान

Updated at : 22 Dec 2024 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : कारोबारी पर हमला, डोरंडा थाना में घुसकर बचायी जान

जिम से निकलने के बाद किया गया हमला, कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

रांची़ कारोबारी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. यह घटना कडरू ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार की देर शाम घटी. हमलावर तीन मोटरसाइकिल पर सवार थे. हमलावरों ने प्रिंस का पीछा कडरू ओवरब्रिज से डाेरंडा थाना तक किया. इस दौरान प्रिंस को डोरंडा थाना में घुसकर अपनी जान बचानी पड़ी़ पीछा करने के दौरान प्रिंस की कार को पीछे से हमलावरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इस मामले में प्रिंस ने डाेरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के पहले प्रिंस कडरू ओवरब्रिज के नीचे स्काईलाइन टावर स्थित जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तीन मोटरसाइकिल पर सवार सात-आठ लोग आये. इनमें से तीन लोग कार के पास पहुंचे और प्रिंस से गाड़ी से नीचे उतरने को कहा. तीन में से दो लोग मुंह ढंके हुए थे. वहीं एक हमलावर जिसका चेहरा खुला हुआ था, उसका चेहरा कार में लगी कैमरे में कैद हुआ है. उसने कार का दरवाजा खोला और प्रिंस पर हमला किया. किसी तरह प्रिंस ने कार का दरवाजा बंद कर कार को आगे बढ़ाना शुरू किया, तो देखा कि और चार-पांच लोग हैं. उनमें से एक के हाथ में चाकू था. घटना से डर कर प्रिंस कार लेकर डोरंडा थाना क्षेत्र के किलबर्न काॅलोनी स्थित घर की ओर भागा. इसके बाद तीन मोटरसाइकिल पर सवार हमलावर बाइक से उसका पीछा करने लगे. ओवरटेक कर गाड़ी रोकने का प्रयास किया. किसी तरह इनलोगों से बचते हुए प्रिंस डोरंडा थाना के मोड़ तक पहुंचा. तब हमलावरों ने पत्थर से हमला कर कार को पीछे से क्षतिग्रस्त कर दिया. रियर व्यू मिरर को भी तोड़ दिया. इसके बाद प्रिंस ने डोरंडा थाना पहुंचकर अपनी जान बचायी. इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले. चेहरे पर हमले करने के कारण प्रिंस राज श्रीवास्तव जख्मी हैं. प्रिंस ने प्राथमिकी में कहा है कि मुझ पर जिन लोगों ने हमला किया है, उनको मैंने पहले कभी नहीं देखा है. मुझे लगता है कि उनलोगों ने मेरा अपहरण या मुझे मारकर लूटने की नीयत से घटना को अंजाम दिया है. घटना के कारण डर से प्रिंस ने शुक्रवार की जगह शनिवार को डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola