कोलकाता से पटना जा रही बस पलटी छह यात्रियों की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

Hazaribagh: An injured being taken for treatment after a Patna-bound bus with passengers on board overturned, in Jharkhand's Hazaribag district, Thursday, Nov. 21, 2024. At least seven people were killed and several others injured in the accident, according to officials. (PTI Photo)(PTI11_21_2024_000166B)
कोलकाता से पटना जा रही वैशाली ट्रेवल्स की अदयंत बस बुधवार सुबह 6:30 बजे जीटी रोड पर गोरहर थाना के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में बस में सवार छह यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक महिला-पुरुष यात्री घायल हो गये हैं.
हजारीबाग. कोलकाता से पटना जा रही वैशाली ट्रेवल्स की अदयंत बस बुधवार सुबह 6:30 बजे जीटी रोड पर गोरहर थाना के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में बस में सवार छह यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक महिला-पुरुष यात्री घायल हो गये हैं. मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. इनमें से अब तक केवल दो लोगों की ही पहचान हो पायी है.
एक घायल यात्री का पैर काटना पड़ा
हादसे की सूचना मिलते ही गोरहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. बस का गेट तोड़ कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. इनमें से घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए बरकट्ठा स्वास्थ केंद्र भेजा गया. यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद घायलों को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेज दिया गया. यहां चिकित्सकों को गंभीर रूप से घायल कोलकाता के हुगली निवासी यात्री रिजु राज का एक पैर काट कर अलग करना पड़ा. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. वहीं, इस हादसे की वजह से जीटी रोड करीब दो घंटे के लिए पूरी तरह जाम हो गया. क्रेन की मदद से बस को सीधा कर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका.
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अुनसार, अदयंत बस (डबल्यूबी-76 ए 1548) कोलकाता से यात्रियों को लेकर पटना जा रही थी. बुधवार सुबह बगोदर के पास बस कुछ देर के लिए रुकी थी. यहां से दूसरा चालक बस को लेकर पटना के लिए चला. जीटी रोड पर गोरहर के पास अचानक जोरदार आवाज के साथ बस असंतुलित हो गयी और पलट गयी. तीन यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
मृतकों की सूची
– राजकुमारी प्रसाद (पति-मूर्तिचंद), निवासी- हुगली – मो इजाज, बिहार शरीफ- पुलिस अन्य चार मृतकों की पहचान में जुटी है
घायलों की सूची
विकास कुमार (दानापुर),रोहन मेहता(दानापुर), ऋषभ केशरी (दानापुर), शगुफ्ता परवीन (मोहनियां), कृष्णा मंडल (मालदा), सोमिन सामंता (हल्दिया), सुब्रतो सामंतो (हल्दिया), रिजु राज (हुगली), सुजीत उपाध्याय (टीटागढ़), नंदिता माइती (हल्दिया), मनीषा माइती (हल्दिया) रंजन दास (मालदा) शिवनाथ (नालंदा) मिस्टी सामंतो, राजकुमार, सुधीर महतो, मालती देवी, राजन दास भी घायलों में शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




