ePaper

नशे के विरुद्ध प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम

Updated at : 12 Jun 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
नशे के विरुद्ध प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम

राजव्यापी जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड परिसर में गुरुवार को नशे के विरुद्ध प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम

विज्ञापन

बेड़ो.

राजव्यापी जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड परिसर में गुरुवार को नशे के विरुद्ध प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ राहुल उरांव, सीडीपीओ संगीता कुजूर व बीपीओ संजय तिर्की ने नशीले पदार्थों व उससे होनेवाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी. नशे की लत को दूर करने के उपाय व छोड़ने के उपाय पर भी चर्चा की गयी. कहा कि मादक द्रव्यों के सेवन से युवाओं में हिंसक प्रवृत्ति को बढ़ावा व आपराधिक घटनाओं को जन्म देने की प्रेरणा मिलती है. इससे युवाओं, परिवार और अंतत: पूरे समाज को नुकसान होता है. मौके पर प्रो करमा उरांव, जनप्रतिनिधि, मुखिया, प्रखंड, अंचल व बाल विकास विभाग के दीप्ति बाड़ा, लक्ष्मी मिंज, पुष्पा तिर्की, देवलेन तिग्गा, कर्मी व ग्रामीणों ने समाज को नशामुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव प्रयास करने की शपथ ली.

बेड़ो, नशा नहीं करने की शपथ लेते लोग.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KEDAR MAHTO BERO

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

KEDAR MAHTO BERO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola