भाजपा सिल्ली मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, मौके पर मौजूद रहें कई कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
बैठक में जेलेंद्र कुमार और अन्य | Prabhat Khabar Network

बैठक में जेलेंद्र कुमार और अन्य | Prabhat Khabar Network

सिल्ली में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

सिल्ली: भाजपा सिल्ली मंडल के प्रधान कार्यालय में मंगलवार को संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अम्बुज रजक ने की. इसमें पूर्व जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार और मंडल प्रभारी अलखनाथ महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर मंडल स्तर पर संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा और सत्यापन किया गया.

जैलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन के विस्तार के साथ पार्टी की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे. उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने, संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया.

बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव और विचार साझा किए. इस अवसर पर महामंत्री भेंगराज प्रसाद, हरिहर महतो, सुधीर साहु, अमित देवी, सुमित्रा देवी, शैलेंद्र बड़ाइक, ललित प्रसाद, सूरज गोराई, सुभाष महतो, सूरज महतो, बसंत सिंह, अक्षय चौधरी सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola