मैक्लुस्कीगंज: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गूंजे देशभक्ति के स्वर

Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो 1 - कार्यक्रम के दौरान छात्रों संग शिक्षिकायें.  | Prabhat Khabar Network

फ़ोटो 1 - कार्यक्रम के दौरान छात्रों संग शिक्षिकायें.  | Prabhat Khabar Network

मैक्लुस्कीगंज के लिटिल विंग्स स्कूल में छात्रों ने कारगिल विजय दिवस पर नाटक और कोलाज के जरिए शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैक्लुस्कीगंज स्थित लिटिल विंग्स स्कूल में भव्य देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के निदेशक ऋषि कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वीर शहीदों को दीप प्रज्ज्वलित कर, पुष्पांजलि अर्पित कर और विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में बच्चों ने कारगिल युद्ध पर आधारित आकर्षक कोलाज तैयार किया तथा देशभक्ति नारों और भावपूर्ण नाटक के माध्यम से भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का सजीव चित्रण किया.

विद्यार्थियों ने शहीदों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किया. निदेशक ऋषि कुमार के नेतृत्व में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अभिभावकों ने छात्रों और शिक्षकों की सराहना की. मौके पर शिक्षिका मोहिनी गिरि, हेमंती देवी, नमिता कुमारी, किशोरी खेस, नैना कुमारी, अंशु कुमारी, मुस्कान, शाहीन सहित अन्य उपस्थित थे.

बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक नृत्य किया प्रस्तुत


विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola