नगडुआ-पड़रिया के ग्रामीण ने नाले पर जुगाड़ तकनीक से बनाया लकड़ी का पुल, दोपहिया वाहनों का आवागमन अब संभव

Updated:
विज्ञापन
लकड़ी पुल से गुजरता बाइक. | Prabhat Khabar Network

लकड़ी पुल से गुजरता बाइक. | Prabhat Khabar Network

पिपरवार के नगडुआ और पड़रियाटांड़ गांव के ग्रामीणों ने सरकारी उपेक्षा के बाद खुद जुगाड़ तकनीक से नाले पर लकड़ी का पुल बनाया है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

पिपरवार: सरकार की विकास योजनाओं से उपेक्षित कोयलांचल के नगडुआ और पड़रियाटांड़ गांव के ग्रामीणों ने जुगाड़ तकनीक से नाले पर लकड़ी का पुल बना लिया है. यह पुल मानसून के दौरान ग्रामीणों के आवागमन में सहायक साबित हो रहा है. पहले नाले में पानी बढ़ने पर दोनों गांवों का संपर्क कट जाता था, लेकिन अब पुल बनने से दोपहिया वाहनों का भी आवागमन संभव हो गया है.

इससे किसानों को कृषि कार्य के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक बिचड़े पहुंचाने में सुविधा मिल रही है. ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के करीब 80 वर्ष बाद भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. पड़रियाटांड़ गांव के दोनों छोर पर बड़े नाले होने के कारण बारिश के दिनों में गांव टापू बन जाता है. चार महीने तक लोगों का आवागमन लगभग ठप हो जाता है और उन्हें घरों में ही रहना पड़ता है.

ग्रामीणों ने बताया कि बचरा एक नंबर चौक से पताल गांव तक सड़क अब भी कच्ची है. इस मार्ग पर तीन स्थानों पर स्थित होसिर नाला बरसात के दिनों में बड़ी समस्या बन जाता है. कई बार प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन अब तक पुल निर्माण नहीं हो सका है. मजबूरी में ग्रामीण रेल लाइन के किनारे बनी कच्ची सड़क से आवागमन करते हैं. अधिक बारिश होने पर यह रास्ता भी बंद हो जाता है.

ग्रामीणों ने बड़कागांव विधायक और हजारीबाग सांसद से बचरा एक नंबर चौक से पताल गांव तक पक्की सड़क तथा आवश्यक पुल-पुलियों का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में आवागमन की समस्या से स्थायी राहत मिल सके.


विज्ञापन
जितेंद्र राणा

लेखक के बारे में

By जितेंद्र राणा

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola