धूमधाम से मनी गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती

डकरा गुरुद्वारा में शनिवार को सिखों के दसवें गुरु.गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई.
डकरा.डकरा गुरुद्वारा में शनिवार को सिखों के दसवें गुरु.गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस दौरान गुरुद्वारे में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गुरुद्वारे में दीवान साहब को आकर्षक ढंग से सजाया गया. सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंच कर वहां कीर्तन में शामिल हुए. पिपरवार गुरुद्वारा के लोगों ने कीर्तन और अरदास किया. दोपहर में आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. शाम की आरती में भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. आयोजन में पहली बार पिपरवार गुरुद्वारा से जुड़े लोग शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम की रौनक बढ़ गई और पूरे दिन गुरुद्वारा के आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा. इस अवसर पर जोगिंदर सिंह, सतपाल सिंह, बलबीर सिंह, बलवंत सिंह, राजविंदर सिंह, रंजीत सिंह सहित क्षेत्र के दर्जनों गण्यणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




