प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट का शिलान्यास, खूंटी जिला प्रशासन बना रहा डीपीआर

भगवान बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट.
Birsa Munda Tourist Circuit: पीएमओ ने यूनिटी मॉल के शिलान्यास की सूचना दी थी. रांची के कोर कैपिटल एरिया में इसका निर्माण होना है.
Table of Contents
Birsa Munda Tourist Circuit: झारखंड के खूंटी जिले में भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े तमाम स्थलों का विकास किया जायेगा. इसे ‘भगवान बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट’ नाम दिया गया है. योजना का डीपीआर बनाया जा रहा है. केंद्र सरकार ने इसके लिए 40 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी है.
पीएमओ को भेजा जाएगा बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट का डीपीआर
खूंटी जिला प्रशासन इसके डीपीआर को अंतिम रूप दे रहा है. डीपीआर पूरा होते ही इसे पीएमओ को भेज दिया जायेगा. इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराया जा सकता है.
रांची के कोर कैपिटल एरिया में बनेगा यूनिटी मॉल
इधर, सूत्रों ने बताया कि प्रारंभ में पीएमओ द्वारा झारखंड में यूनिटी मॉल के शिलान्यास की सूचना दी गयी थी. रांची के कोर कैपिटल एरिया में इसका निर्माण होना है. इसकी राशि भी केंद्र सरकार द्वारा दी गयी थी.
खूंटी जिला प्रशासन बना रहा डीपीआर
फिर केंद्र सरकार ने यूनिटी मॉल के साथ बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट के शिलान्यास कराने की भी सूचना दी. इसके बाद अब खूंटी जिला प्रशासन डीपीआर बना रहा है. बताया गया कि यूनिटी मॉल की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. इसकी सूचना पीएमओ को भेज दी गयी है.
पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करने आ सकते हैं झारखंड
बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट का डीपीआर भी भेजा जायेगा. ऐसी चर्चा चल रही है कि पीएम बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट और यूनिटी मॉल का एक साथ शिलान्यास कर सकते हैं. हालांकि वे कब आयेंगे, इसकी सूचना राज्य सरकार के स्तर पर नहीं है.
टूरिस्ट सर्किट में ये इलाके होंगे शामिल
- भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू
- चलकद, जहां उनका प्रारंभिक जीवन बीता)
- बीरबांकी हाट, जहां युवा बिरसा ने समय बिताया था
- डोंबारीबुरु, जहां भगवान बिरसा के अनुयायियों पर अंग्रेजों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी
- खूंटी सदर थाना का हाजत, जहां गिरफ्तारी के बाद भगवान बिरसा को रखा गया था
- भगवान बिरसा के सेनापति कहे जानेवाले गया मुंडा के पैतृक गांव एटकेडीह को भी विकसित किया जायेगा
क्या है भगवान बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट?
झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े तमाम स्थलों को विकसित किया जायेगा. इन्हें आपस में जोड़ा भी जाएगा. इसे ही ‘भगवान बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट’ नाम दिया गया है.
भगवान बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट पर कितना खर्च आएगा?
भगवान बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट के विकास के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 40 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं.
कौन करेगा भगवान बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट का शिलान्यास?
पीएम नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट और यूनिटी मॉल का एक साथ शिलान्यास कर सकते हैं.
भगवान बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट में किन-किन जगहों को शामिल किया गया है?
भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू, चलकद, जहां उनका प्रारंभिक जीवन बीता), बीरबांकी हाट, जहां युवा बिरसा ने समय बिताया था, डोंबारीबुरु, जहां भगवान बिरसा के अनुयायियों पर अंग्रेजों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, खूंटी सदर थाना का हाजत, जहां गिरफ्तारी के बाद भगवान बिरसा को रखा गया था, भगवान बिरसा के सेनापति कहे जानेवाले गया मुंडा के पैतृक गांव एटकेडीह को भी टूरिस्ट सर्किट में शामिल किया जाएगा.
Also Read
झारखंड : बिरसा मुंडा टूरिज्म सर्किट बनेगा, 40 करोड़ रुपये देगी केंद्र सरकार
आदिवासी समाज के लिए अंग्रेजों से भिड़ गये थे बिरसा मुंडा, की थी उलगुलान आंदोलन की शुरुआत
पलामू की धरती से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान-बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती देशभर में मनायी जाएगी
भगवान बिरसा मुंडा पर बनेगी फिल्म, उलिहातू में होगी शूटिंग, जानें कब से शुरू होगा काम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




