खुशखबरी! बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मिलेगी एयर एंबुलेंस व चार्टर्ड विमान की सुविधा, जानें कब से होगी शुरुआत

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झंकार एवियेशन द्वारा 20 जनवरी से एयर एंबुलेंस व चार्टर्ड विमान शुरू किया जायेगा. इसके लिए एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में कार्यालय भी खोला गया है. शादी-विवाह व आवश्यक कार्य के लिए चाटर्ड विमान की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

रांची. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लोगों को एयर एंबुलेंस, हेलीकॉप्टर व चार्टर विमान की सुविधा मिलेगी. यह सेवा झंकार एवियेशन द्वारा 20 जनवरी से शुरू किया जायेगा. इसके लिए एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में कार्यालय भी खोला गया है. इस बाबत झंकार एवियेशन के अधिकारी ने बताया कि यह सेवा पहली बार लोगों को बिरसा बिरसा एयरपोर्ट से मिलेगी. पहले जरूरतमंद लोग एयर एंबुलेंस ऑनलाइन आरक्षित करते थे. इसमें काफी समय लगता था.

पैसा भी अधिक भुगतान करना पड़ता था. साथ ही ठगी की भी संभावना बनी रहती थी. झंकार एवियेशन द्वारा देश के किसी भी बड़े अस्पताल के लिए एयर एंबुलेंस की बुकिंग की जायेगी. वहीं शादी-विवाह व आवश्यक कार्य के लिए चाटर्ड विमान की सुविधा मिलेगी. हेलीकाॅप्टर से गंतव्य तक पहुंचाने से लेकर शादी-विवाह व अन्य आयोजन में पुष्प वर्षा की भी सुविधा दी जायेगी. इसके लिए कंपनी द्वारा टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है.

आकलन परीक्षा के लिए आवेदन 10 तक

सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) अब आकलन परीक्षा के लिए 10 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकेंगे. इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा झारखंड एकेडमिक काउंसिल को पत्र भेजा गया है. जैक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में लगभग 14 फीसदी शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया लंबित है.

ऐसे में आकलन परीक्षा में शामिल होने के लिए तिथि 10 फरवरी तक विस्तारित किया जाए. उल्लेखनीय है कि पूर्व में पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन की तिथि व आकलन परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की तिथि 31 दिसंबर तक निर्धारित की गयी थी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola