बैंक से पैसे निकालकर जा रही महिला से 50 हजार की छिनतई

बीजुपाड़ा चौक के समीप सोमवार को दिनदहाड़े अनिमा मिंज नामक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली.
एक महीने के अंदर बीजुपाड़ा में छिनतई की यह दूसरी घटना
25 फरवरी को उचक्कों ने एक बुजुर्ग से छीना था एक लाख रुपये
चान्हो. बीजुपाड़ा चौक के समीप सोमवार को दिनदहाड़े अनिमा मिंज नामक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. चान्हो के करकट गांव की रहने वाली अनिमा रुपये बीजुपाड़ा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से निकाले थे. घटना दोपहर करीब एक बजे की है. बताया जा रहा है कि अनिमा मिंज पति सुनील मिंज बैंक से पैसा निकालने के बाद हैंडबैग में रखकर पैदल एनएच से होते हुए बाजार की ओर जा रही थी. इसी क्रम में हुटार बाजार रोड के निकट ब्लू रंग की बाइक पर सवार दो उच्चके हाथ से बैग छीन कर चान्हो की ओर निकल गये. अनिमा मिंज ने शोर भी मचाया. भुक्तभोगी के अनुसार वह घर बनवा रही है. हैंडबैग में पैसों के साथ उसका मोबाइल भी था. छिनतई की घटना को लेकर चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक महीने के अंदर बीजुपाड़ा स्थित बैंक की शाखा से पैसे निकालने के बाद छिनतई की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 25 फरवरी को बीजुपाड़ा के रहने वाले एक बुजुर्ग सुकरा उरांव से बाइक सवार उच्चकों ने एक लाख रुपये की छिनतई कर ली थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




