भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन, खलारी में होगा ठहराव
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 26 Dec 2025 6:49 PM
विज्ञापन
रेलवे ने नयी ट्रेन संख्या 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस तथा 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस के परिचालन का निर्णय लिया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खलारी.
रेलवे ने नयी ट्रेन संख्या 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस तथा 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस के परिचालन का निर्णय लिया है. रेल मंत्रालय से स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. खलारी क्षेत्र के लोगों के लिए यह काफी हर्ष का विषय है कि इस नयी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव खलारी स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी. उल्लेखनीय है कि खलारी के लोग लंबे समय से 13025/13026 हावड़ा-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस के खलारी स्टेशन पर ठहराव की मांग करते आ रहे थे. हालांकि उस ट्रेन का ठहराव संभव नहीं हो सका, लेकिन नयी भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस (11631/11632) का खलारी में ठहराव तय होने से लोगों की मांग पूरी हो गयी है. जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन भोपाल से सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को रवाना होगी, जबकि धनबाद से रविवार, बुधवार व शनिवार को खुलेगी. ट्रेन के परिचालन की तिथि घोषित होने के बाद ही खलारी स्टेशन पर इसके आगमन व प्रस्थान समय की औपचारिक घोषणा की जायेगी. नयी ट्रेन की घोषणा व खलारी में ठहराव सुनिश्चित होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. खलारी के नागरिकों ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ के प्रति आभार प्रकट किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










