Cricket : हरियाणा ने मणिपुर को दस विकेट से हराया, आंध्र प्रदेश, केरल व दिल्ली भी जीते

Updated at : 19 Dec 2024 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
Cricket : हरियाणा ने मणिपुर को दस विकेट से हराया, आंध्र प्रदेश, केरल व दिल्ली भी जीते

बीसीसीआइ अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी क्रिकेट

विज्ञापन

रांची. जेएससीए की मेजबानी में खेले जा रहे बीसीसीआइ अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी क्रिकेट में गुरुवार को हरियाणा ने मणिपुर को आसानी से दस विकेट से हरा दिया. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, केरल और दिल्ली ने भी आसान जीत दर्ज की. मेकन ग्राउंड में खेले गये मैच में मणिपुर की टीम पहले खेलते हुए 20.2 ओवर में 58 रन पर आउट हो गयी. हरियाणा ने मात्र 6 ओवर में बगैर नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया. जेएससीए स्टेडियम में दिल्ली ने सौराष्ट्र को पांच विकेट से हराया. सौराष्ट्र ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 293 रन बनाये. जवाब में दिल्ली ने आयुष दोसेजा (115) एवं मयंक (117) के शतकों की बदौलत आवश्यक रन बना लिये. ओवल मैदान में केरल ने उत्तराखंड को 80 रनों से हराया. केरल ने पहले खेलते हुए 49.4 ओवर में 309 रन बनाये. केरल की ओर से अक्षय टी ने 118 रनों की पारी खेली. जवाब में उत्तराखंड की टीम 43.2 ओवर में 229 रन ही बना सकी. उषा मार्टिन मैदान में आंध्र प्रदेश ने नगालैंड को सात विकेट से हराया. नागालैंड ने पहले खेलते हुए 46.2 ओर में 159 रन बनाये. जवाब में आंध्र प्रदेश ने 32.1 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बना कर मैच जीत लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola