गैंगरेप से आहत BAU की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान, मौत के लिए दो लोगों को ठहराया जिम्मेदार

Suicide In Kota (सांकेतिक )
बीएयू में पढ़ने वाली छात्रा ने फंदे से लटक अपनी जान दे दी है. उन्होंने इसके लिए आनंद मिंज और अरविंद किंडो नामक दो युवकों को जिम्मेदार ठहराया है. युवती की मानें तो उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था.
मेसरा : बूटी स्थित किशुनपुर की रहनेवाली 25 वर्षीय छात्रा ने पांच मई की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले युवती ने दो सुसाइड नोट भी लिखे हैं. इसमें उसने बताया है कि गत छह मार्च को कोकर में उसके दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया था. उसके बाद से ही वह घुट-घुट कर जी रही थी. सुसाइड नोट में उसने रातू के काठीटांड़ निवासी आनंद मिंज और अरविंद किंडो के नाम का जिक्र किया है. युवती के अनुसार, उसे उस दिन बहला-फुसलाकर कोकर बुलाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. युवती कांके स्थित कृषि विश्वविद्यालय में फॉरेस्टी विभाग में सेकेंड इयर की छात्रा थी. सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्रा का शव परिजन को सौंप दिया है.
इधर, मृतका की मां ने रांची सदर थाना में इसे लेकर आवेदन दिया है. परिजन के अनुसार, छात्रा पांच मई की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गयी. उस दिन उसने बहन को साथ में सोने से मना कर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. छह मई की सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद दरवाजे को धक्का मारकर खोला गया. परिजनों देखा कि छात्रा का शव फंदे से लटक रहा था. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतका के घर से उसका मोबाइल फोन और उसके द्वारा लिखित दोनों सुसाइड नोट बरामद कर लिये हैं.
Also Read: रांची में 16 घंटे ईडी की रेड, मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के नौकर जहांगीर के घर से मिले 35 करोड़
पहला सुसाइडल नोट
आनंद मिंज, जिसका मोबाइल नंबर *487 है. छह मार्च 2024 को उसका कॉल आया. जब मैं उसके पास गयी, तो उसने मुझे बहुत जलील किया. उसने काॅन्फ्रेंस कॉल कर हमारे दोस्त के सामने मजाक बना कर रख दिया. उस दिन के बाद से हम बहुत रो रहे हैं. अब और रोना नहीं चाहते. इसको सजा दिलाना. सॉरी हो सके, तो हमें माफ कर देना.
दूसरा सुसाइड नोट
हमारी खुदकुशी की वजह आनंद मिंज और अरविंद किंडो हैं, जो काठीटांड़ का रहनेवाले हैं. छह मार्च 2024 की रात में बहला-फुसलाकर मुझे कोकर चौक के अंदर ले गये और वहां हमारे साथ गैंग रैप किया. हम घुट-घुट कर नहीं जी पायेंगे. अब इसलिए हम जा रहे हैं. सबको सॉरी…! सॉरी मां…! सीसीटीवी कैमरा में सब कैद हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




