बिना लाइसेंस के चला रहे थे बार, मालिक व मैनेजर गये जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 12:54 AM
भारी मात्रा में शराब, हुक्का, 12 पैकेट तंबाकू
रांची़ राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस के बार चलाने के आरोप में पुलिस ने संचालक गौरव सिंह और मैनेजर अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने बार से एक ब्लैक लेवल 750 एमएमल, दो बकार्डी 750 एमएल, चिवास लीगल, टीचर्स, पीना जिन, बाॅम्बे सफाइर, तलसीकर, ब्लैक डॉग, दो हुक्का, 12 पैकेट तंबाकू और छह शराब की खाली बोतल बरामद की है. लूप बार एंड लाउंज में छापेमारी, मैनेजर गिरफ्तार : लालपुर पुलिस ने लूप बार एंड लाउंज में छापेमारी कर होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. लालपुर पुलिस ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर लालपुर थाना क्षेत्र के लूप बार एंड लाउंज में छापेमारी की गयी. रात 12 बजे के बाद भी बार को खुला रखने तथा बार में लाउडस्पीकर बजा कर नाच कराने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. बार के मैनेजर टिंकू शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने वहां से लाउडस्पीकर को जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










