बिनय महतो और मनीषा रानी बने चैंपियन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 11:29 PM

विज्ञापन

महिलाओं के डबल्स में मनीषा रानी तिर्की और अनन्या सिंह की जोड़ी साक्षी व दीपशिखा की जोड़ी को 21-07, 21-17 से हरा कर चैंपियन बनी.

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची खेलगांव होटवार में रविवार को एलीट शटलर्स क्लब समर प्राइज मनी टूर्नामेंट संपन्न हुआ. पुरुष सिंगल्स का खिताब बिनय महतो ने जीता. उन्होंने शफी अकरम को 21-17, 21-17 से हराया. महिला वर्ग में मनीषा रानी तिर्की ने अनन्या सिंह को 21-14, 21-12 से हरा कर खिताब जीता. महिलाओं के डबल्स में मनीषा रानी तिर्की और अनन्या सिंह की जोड़ी साक्षी व दीपशिखा की जोड़ी को 21-07, 21-17 से हरा कर चैंपियन बनी. 35 पुरुषों के डबल्स में संजू कुमार व मुकेश कुमार की जोड़ी ने पुरुषोत्तम बड़ाईक व जेए हानसे की जोड़ी को 22-20, 21-16 से पराजित कर खिताब जीता. बालक-17 सिंगल्स में मोहित राज को 21-18, 16-21 व 21-16 से हरा कर आशु गोपाल चैंपियन बने. बालक-19 सिंगल्स में में आशु गोपाल ने मोहित राज को 21-10, 21-18 से पराजित किया. बालिका अंडर-17 सिंगल्स में श्रेष्ठा विद्यार्थी ने आशिता को 21-09, 21-17 से हरा कर खिताब जीता. बालिका अंडर-19 सिंगल्स में अनन्या सिंह चैंपियन बनी. उन्होंने अलीशा गुड़िया को 15-06, 15-06 से हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola