एनजीटी की रोक के बावजूद बालू का अवैध कारोबार जारी, बाबूलाल मरांडी ने सरकार से पूछा सवाल

Updated:
विज्ञापन
किसके संरक्षण में चल रहा बालू का अवैध कारोबार: बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में अवैध बालू खनन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एनजीटी के नियमों के उल्लंघन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में धड़ल्ले से चल रहे बालू के अवैध कारोबार को लेकर झारखंड सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने पूछा है कि एनजीटी की सख्त रोक के बावजूद आखिर यह अवैध कारोबार किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है? कहा कि मॉनसून के दौरान एनजीटी द्वारा नदियों से बालू उठाव पर प्रतिबंध लगाया गया है.

बावजूद रांची सहित राज्य के कई जिलों में बिना नंबर प्लेट और बिना वैध चालान के बालू लदे ट्रक सड़कों पर दौड़ रहे हैं. भाजपा नेता ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आम नागरिकों की बाइक और कार का कैमरों के जरिए डिजिटल चालान काटा जा सकता है, तो बिना नंबर प्लेट खुलेआम घूम रहे बालू तस्करों के भारी वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?

उन्होंने कहा कि अवैध और अनियंत्रित बालू खनन से नदियों की प्राकृतिक धारा प्रभावित हो रही है, भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से इस मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगायी जाये, ताकि झारखंड की नदियों व पर्यावरण की रक्षा हो सके और राज्य के राजस्व को हो रही भारी क्षति को रोका जा सके.


विज्ञापन
सतीश सिंह

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मेरा मीडिया जगत में 25 वर्षों का अनुभव है. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में 22 वर्षों की अपनी यात्रा के दौरान, निष्पक्षता, गहराई और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारिता की है. रांची में रहकर पिछले 15 वर्षों तक हाईकोर्ट रिपोर्टिंग की है. वर्तमान में मैं राजनीतिक और विभागीय रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज को जागरूक और शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola