छह माह बाद बाबूलाल मरांडी ने बनाई प्रदेश भाजपा की कमेटी, पुराने चेहरों पर ही जताया भरोसा

कमेटी में ज्यादातर पुराने चेहरे बरकरार हैं. मामूली फेरबदल हुई है. कमेटी में 11 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 10 मंत्री बनाये गये हैं. इसके अलावा नौ प्रवक्ता भी बनाये गये हैं. भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है.
-
कमेटी में 11 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 10 मंत्री , 44 सदस्यीय कमेटी में रांची से 15
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी कमेटी को अंतिम रूप दे दिया है. बुधवार (17 जनवरी) को 44 सदस्यीय प्रदेश कमेटी की घोषणा भी कर दी गई. कमेटी में ज्यादातर पुराने चेहरे बरकरार हैं. मामूली फेरबदल हुई है. कमेटी में 11 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 10 मंत्री बनाये गये हैं. इसके अलावा नौ प्रवक्ता भी बनाये गये हैं. भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पिछली कमेटी में प्रदेश महामंत्री रहे बालमुकुंद सहाय को उपाध्यक्ष बनाया गया है. विधायक भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, कालीचरण सिंह सहित कई नये चेहरों को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है. मनोज सिंह को महामंत्री बनाया गया है. वह नये चेहरे हैं. पुराने लोगों में प्रदीप वर्मा व आदित्य साहू को भी महामंत्री बनाया गया है.
सीमा पासवान, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद, सुनीता सिंह सहित कई नये लोगों को मंत्री बनाया गया है. विधायक मनीष जायसवाल को अब संगठन में सह कोषाध्यक्ष की भी जवाबदेही दी गयी है. मीडिया टीम में कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ है. रफिया नाज, रमाकांत महतो, विनय सिंह, अरुण उरांव, अमित मंडल को प्रवक्ता की जवाबदेही मिली है. पूरी कमेटी में रांची जिले से सबसे अधिक पदाधिकारी बनाये गये हैं. इनकी संख्या 15 है.
Also Read: झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी : भाजपा के केंद्रीय नेता उतरेंगे मैदान में, लोकसभा क्षेत्र में करेंगे प्रवास
-
उपाध्यक्ष : नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुईस मरांडी, बडकुंवर गगराई, अशोक भगत, कालीचरण सिंह व आरती कुजूर.
-
महामंत्री : आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह.
-
संगठन महामंत्री : कर्मवीर सिंह.
-
प्रदेश मंत्री : गणेश मिश्र, मुनेश्वर साहू, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिश्रा, दिलीप वर्मा, मनोज वाजपेयी, सीमा पासवान.
-
कोषाध्यक्ष : दीपक बंका
-
सह कोषाध्यक्ष : मनीष जायसवाल.
-
कार्यालय प्रभारी : हेमंत दास.
-
मीडिया प्रभारी : शिवपूजन पाठक.
-
सह मीडिया प्रभारी : अशोक बड़ाईक, योंगेंद्र प्रताप सिंह.
-
सोशल मीडिया प्रभारी : राहुल अवस्थी
-
आइटी संयोजक : विवेक विकास, अमर झा.
-
प्रवक्ता : प्रतुल शाहदेव, रफिया नाज, कुणाल षाड़ंगी, रमाकांत महतो, अरुण उरांव, जेबी तुबिद, अमित मंडल, विनय सिंह, अविनेश कुमार
Also Read: सीएम हेमंत सोरेन का विपक्ष पर प्रहार- सरप्लस बजट के साथ जन्मे झारखंड को भाजपा शासन ने बीमारू बनाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




