Sports : आरसीए ग्रीन व इंस्पिरेशन सीए जीते

आरसीए ग्रीन ने नवभारत नर्सरी को आठ विकेट से हरा दिया
रांची. लिटिल विंग स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट में मंगलवार को दो मैच खेले गये. गोलचक्कर मैदान में हुए पहले मैच में आरसीए ग्रीन ने नवभारत नर्सरी को आठ विकेट से हरा दिया. वहीं, दूसरे मैच में इंस्पिरेशन सीए ने फूल बागान को 64 रन से हरा दिया. आरसीए ग्रीन के आयुष्मान ने चार विकेट लिये. वहीं सचिन ने 60 रन की पारी खेली. दूसरे मैच में इंस्पिरेशन सीए की ओर से अंकित ने 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और सैफ ने पांच विकेट झटके. नवभारत नर्सरी : 105 रन (यशराज गुप्ता 23, आयुष्मान चार विकेट). आरसीए ग्रीन : 109 रन (सचिन 60 व अनीश सिंह 33). इंस्पिरेशन सीए : 228 रन (अंकित 53, रुमान 40, अभिषेक 36, दीपक दो विकेट). फूल बागान : 164 रन (आयुष 33, सैफ पांच विकेट).
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




