Ranchi News : मिस व मिसेज झारखंड के ऑडिशन में शामिल हुए 250 प्रतिभागी

Published by : KRANTI Updated At : 17 Aug 2025 7:15 PM

विज्ञापन

होटल बीएनआर चाणक्य में रविवार को मिस व मिसेज झारखंड 2025 का ऑडिशन हुआ.

विज्ञापन

फैशन, कैटवॉक, एक्स फैक्टर, आइक्यू, इंट्रोडक्शन राउंड से गुजरे प्रतिभागी

रांची. होटल बीएनआर चाणक्य में रविवार को मिस व मिसेज झारखंड 2025 का ऑडिशन हुआ. ओशियन इंटरटेनमेंट द्वारा ऑडिशन ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से किया गया. झारखंड से 250 प्रतिभागी शामिल हुए. इस दौरान प्रतिभागियों को कैटवॉक राउंड, एक्स फैक्टर राउंड, आइक्यू राउंड, इंट्रोडक्शन राउंड आदि से गुजरना पड़ा. सात सितंबर को मिस व मिसेज झारखंड 2025 का फाइनल होगा. इसमें मिस व मिसेज झारखंड की घोषणा होगी. फाइनलिस्ट को मिसेज वर्ल्ड, मिस इंडिया, बॉलीवुड सेलिब्रिटी व हजारों दर्शकों के सामने कार्यक्रम में रैंप वॉक का अवसर प्राप्त होगा. साथ ही उन्हें ग्रूमिंग सेशन में भाग लेने का मौका मिलेगा. ऑडिशन और ओरिएंटेशन सेशन में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को कोई एक निर्धारित परिधान में उपस्थित होना अनिवार्य है.

इस वर्ष का आयोजन स्टॉप वॉयलेंस अगेंस्ट वीमेन की थीम पर आयोजित है. आइसब्रेकर ओशियन विजन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इस ऑडिशन में चयनित व इस पेजेंट के विनर को रूफ फाउंडेशन के सौजन्य से झारखंड भर में नारी के उत्थान के लिए एक ब्रांड अंबेस्डर के रूप में विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जायेगा. गांव समाज में सैनेटरी पैड वितरण और इस विषय में गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का लक्ष्य है. इस आयोजन के निर्णायक मंडल में सदस्य के रूप में मिस झारखंड 2025 आराधना कुमारी सिंह, वसीम आलम, प्रियंका जयसवाल, आरिफ बट्ट, बलराम साहु आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRANTI

लेखक के बारे में

By KRANTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola