Ranchi News : छठी सिविल सेवा डिप्टी कलेक्टर (सीमित) परीक्षा के लिए 19 जून तक करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : छठी सिविल सेवा डिप्टी कलेक्टर (सीमित) परीक्षा के लिए 19 जून तक करें आवेदन

पुन: निकाले गये विज्ञापन के अनुसार कुल 28 पदों के लिए सिर्फ झारखंड सरकार अंतर्गत अनुकंपा पर कार्यरत अर्हताधारियों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.

विज्ञापन

रांची.

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने छठी सिविल सेवा डिप्टी कलेक्टर (सीमित) परीक्षा के लिए सात वर्ष बाद फिर से विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों आवेदन आमंत्रित किया है. पुन: निकाले गये विज्ञापन के अनुसार कुल 28 पदों के लिए सिर्फ झारखंड सरकार अंतर्गत अनुकंपा पर कार्यरत अर्हताधारियों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. अभ्यर्थी 19 जून 2025 (शाम पांच बजे) तक ऑफलाइन मोड में स्पीड पोस्ट/निबंधित डाक या हाथों-हाथ (कार्य अवधि में) जमा कर सकते हैं.

आयोग ने पूर्व में निकाले गये वन टाइम रजिस्ट्रेशन शर्त को विलोपित कर दिया है. अभ्यर्थी की आयु एक अगस्त 2015 को 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा जो अभ्यर्थी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में तीन अवसरों में भाग ले चुके हैं, वे इस सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में भाग नहीं लेंगे. प्रतियोगिता परीक्षा तीन पत्रों में होंगे. प्रत्येक पत्र 100 अंक का होगा. प्रथम एवं द्वितीय पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकृति के तथा तृतीय पत्र विषयनिष्ठ प्रकृति के होंगे. प्रत्येक पत्र के लिए परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी. सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कोई इंटरव्यू नहीं लिया जायेगा. अभ्यर्थी को सफल होने के लिए लिखित परीक्षा के पूर्णांक का न्यूनतम 40 प्रतिशत अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य है. जिसमें एसटी तथा एससी अभ्यर्थियों के लिए पांच प्रतिशत की छूट रहेगी. अनारक्षित, बीसी वन, बीसी टू अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपये व बैंक चार्ज तथा एसटी/एससी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 150 रुपये व बैंक चार्ज लगेंगे. एससी/एसटी कोटि से अलग कोई रियायत शुल्क के आधार पर फॉर्म भरेंगे, तो उनकी अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola