Ranchi news : हर प्रखंड में लगेगा पशु बाजार : कृषि मंत्री

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Dec 2024 7:57 PM

विज्ञापन

कृषि मंत्री ने मांडर भ्रमण के दौरान किसानों की समस्याएं सुनीं. मंत्री ने कहा : पशु बाजार का उद्देश्य वाजिब दर पर अच्छी नस्ल की गाय या दूसरे पशु किसानों को उपलब्ध कराना है.

विज्ञापन

रांची. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि बहुत जल्द प्रखंड स्तर पर पशु बाजार की शुरुआत होगी. इसका उद्देश्य वाजिब दर पर अच्छी नस्ल की गाय या दूसरे पशु किसानों को उपलब्ध कराना है. इसको लेकर विभाग योजना से संबंधित कैलेंडर भी जारी करेगा. पशु बाजार में पशु की खरीद-बिक्री को पारदर्शी बनाने के लिए पशु रेट चार्ट भी जारी किया जायेगा. मंत्री ने उक्त बातें मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र मांडर के भ्रमण के दौरान कही.

प्लांट का किया निरीक्षण

उन्होंने मांडर विधानसभा क्षेत्र के करगे, बंझिला, महुआ जारी और कैम्बो में मिल्क कलेक्शन एवं चिलिंग प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान झारखंड मिल्क फेडरेशन के पदाधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने चिलिंग प्लांट की साफ-सफाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान किसानों ने कैटल फीड के लिए मेधा दाना की दर में पांच रुपये कमी करने की मांग की.

गाय वितरण में अनियमितता की शिकायत

निरीक्षण के दौरान गाय वितरण में अनियमितता की बात भी किसानों ने मंत्री को बतायी. किसानों का आरोप है कि बाजार मूल्य से ज्यादा दर निर्धारित कर सब्सिडी का लाभ उन्हें दिया जाता है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों को आश्वस्त किया है कि अब ऐसा नहीं की. किसानों ने उत्तर प्रदेश-बिहार से लायी जानेवाली गाय की मृत्यु दर अधिक होने की शिकायत मंत्री से की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola