सुरजकुंड चिंतन शिविर में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने केंद्र सरकार से क्या मांग की, जानें विस्तार से

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुलाये गये सुरजकुंड चिंतन शिविर में केंद्र सरकार के सामने कई मांग रखी. जहां नक्सलवाद के विरुद्ध अतिरिक्त पुलिस बल और साइबर क्राइम में मदद जैसी प्रमुख मांगे शामिल है.

विज्ञापन

रांची : गृहमंत्री अमित शाह द्वारा देशभर के विधि-व्यवस्था-आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरजकुंड में बुलाये गये चिंतन शिविर में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए विधि-व्यवस्था का दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष राज्य के लिए सहायता मांगी़ राज्य सरकार ने नक्सल के खिलाफ अभियान में तेजी लाने के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की एक बटालियन की मांग भी की है.

वित्त मंत्री डॉ उरांव ने चिंतन शिविर में कहा कि राज्य को विकसित करने व नक्सल मुक्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है़ राज्य सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्यों में विशेष जोर दिया है. डॉ उरांव ने कहा कि जनवरी 2020 से 31 मार्च 2022 के बीच 25 नये फॉरवर्ड कैंप स्थापित किये गये है़ विकास गति को तेजी देने के लिए अप्रैल 2022 से अब तक 15 कोर एरिया में फारवर्ड कैंप बनाये गये है. वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के तंत्र केंद्रीय एजेंसी से मिल कर उग्रवाद के ऑक्सीजन यानि फंडिंग को रोकने का काम किया है.

झारखंड की केंद्र से मांग

आइटी एक्ट के संशोधन के सुझाव पर केंद्र विचार करे़

साइबर क्राइम रोकने के लिए केंद्र सहायता करे़

बोकारो, गढ़वा, हजारीबाग, पलामू, रांची और सिमडेगा स्पेशल सेंट्रल एसिसटेंश से बाहर हो गये है, इसे शामिल करें़

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की राज्य में प्रतिनियुक्ति संबंधित बकाया प्रतिपूर्ति राशि को केंद्र माफ करे़

एसपीओ के चयन में स्थानीय लोगों को रखने के लिए केंद्र नियम शिथिल करे़

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की एक बटालियन केंद्र उपलब्ध कराये़

निर्भया फंड का 61.30 करोड़ केंद्र सरकार दे़

एसआइएस की फोर्टिफाइड पुलिस थाना योजना के तहत और अधिक पुलिस थाना को शामिल किये जाने की आवश्यकता है़

केंद्र नक्सल के खिलाफ चलने वाले प्रभावी अभियान के लिए ऑप्स मेंडल की शुरुआत करे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola