मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल का 27 फरवरी को होगा बयान दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2024 2:08 AM

विज्ञापन

मामले की सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में चल रही है. इस मामले में दोबारा गवाही के लिए बुलाये गये गवाह संख्या-एक अजय कुमार सिंह का प्रति परीक्षण पूरा हो चुका है.

विज्ञापन

रांची: चेक बाउंस से जुड़े मामले में आरोपी अभिनेत्री अमीषा पटेल व उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर 27 फरवरी को रांची की अदालत में उपस्थित होंगे. अदालत द्वारा उसी दिन बयान दर्ज करने की तिथि निर्धारित की गयी है. जानकारी हो कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता का प्रयास किया गया था, लेकिन मध्यस्थता में बात नहीं बन सकी, जिसके बाद अदालत ने बयान दर्ज करने की तिथि निर्धारित की है. पिछली सुनवाई के दौरान अमीषा पटेल की ओर से उनके अधिवक्ता ने अदालत से कहा था कि वह पैसा लौटाने के लिए तैयार हैं.

इसके लिए उन्हें समय दिया जाये. मामले की सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में चल रही है. इस मामले में दोबारा गवाही के लिए बुलाये गये गवाह संख्या-एक अजय कुमार सिंह का प्रति परीक्षण पूरा हो चुका है. फिल्म निर्माता व उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायतवाद दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola