बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान की तैयारी पूरी, आदेश का इंतजार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Apr 2020 1:50 AM
रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान की सभी तैयार पूरी कर ली गयी है. एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि सरकार की जो गाइडलाइन आयेगी, उसके हिसाब से सभी तैयारी कर सेवा शुरू कर दी जायेगी. फिलहाल यह सेवा कब से शुरू होगी, इस बारे में कोई सूचना नहीं पहुंची है. संभवत: मंगलवार को […]
रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान की सभी तैयार पूरी कर ली गयी है. एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि सरकार की जो गाइडलाइन आयेगी, उसके हिसाब से सभी तैयारी कर सेवा शुरू कर दी जायेगी. फिलहाल यह सेवा कब से शुरू होगी, इस बारे में कोई सूचना नहीं पहुंची है. संभवत: मंगलवार को आदेश मिल जाना चाहिए. सके बाद ही यह पता चल पायेगा कि सेवा कब से शुरू होने वाली है.
उड़ान सेवा शुरू होने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जायेगा. प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार तक में यह व्यवस्था लागू रहेगी. उधर, निजी टिकट बुकिंग करने वाले लोगों ने कहा कि उन लोगों के पास फिलहाल 15 अप्रैल से शुरू होने वाली सेवा को लेकर कोई बुकिंग नहीं आयी है और न ही लोग इसके बारे में पूछताछ कर रहे हैं. उधर, कई विमान कंपनियों की ओर से 15 अप्रैल से शुरू होने वाली सेवा को लेकर बुकिंग शुरू कर दी गयी है, लेकिन बुकिंग की रफ्तार काफी कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










