Karate : रांची में 3-4 मई को राष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 7:59 PM

विज्ञापन

सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड को मिली है

विज्ञापन

रांची. रांची में तीन और चार मई को देशभर के कराटेकारों का जमावड़ा होगा. सिकोकई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के झारखंड प्रतिनिधि शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड को मिली है और यह चैंपियनशिप रांची के खेलगांव में होगी. उन्होंने बताया कि सिकोकई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के भारत प्रमुख सह कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भरत शर्मा ने झारखंड को चैंपियनशिप की मेजबानी दी है. वर्ल्ड कराटे फेडरेशन व एशियन कराटे फेडरेशन के जज व रेफरी चैंपियनशिप का संचालन करेंगे. इस दौरान देशभर से आये पदाधिकारियों के रहने की व्यवस्था रांची के विभिन्न होटलों में की जायेगी. खिलाड़ियों को होटल के अलावा खेलगांव की डॉरमेट्री में ठहराया जायेगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जल्द ही आयोजन कमेटी का गठन किया जायेगा. प्रतियोगिता का हांशी भरत शर्मा करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola